
रवीन्द्र जैन
भोपाल। कर्नाटक की तरह मप्र की राजनीति में भी बजरंग बली की एंट्री होने जा रही है। बजरंग सेना शिवराज सरकार के खिलाफ 7 जून को भोपाल में बड़ी भगवा रैली निकालने जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर इस भगवा रैली का स्वागत करेंगे।
बजरंग सेना के राष्ट्रीय संयोजक रघुनन्दन शर्मा ने अग्निबाण से चर्चा में बताया कि मप्र में असली बजरंग भक्त कमलनाथ हैं। इसलिए बजरंग सेना ने कमलनाथ के साथ खड़ा होने का फैसला किया है। इस भगवा रैली के आयोजन के पीछे भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए पूर्व मंत्री दीपक जोशी का दिमाग बताया जा रहा है। दीपक जोशी ने पिछले दिनों रघुनन्दन शर्मा सहित बजरंग सेना के पदाधिकारियों से मुलाकात की थी। इसके बाद बजरंग सेना के राष्ट्रीय संयोजक शर्मा का बयान आया था कि मप्र में भाजपा सुधर जाए वर्ना हम सुधार देंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved