
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में एक बैंक मैनेजर की ईशनिंदा के आरोप में हत्या कर दी गई है। हत्या वहीं के एक सिक्योरिटी गार्ड ने की। पुलिस के अनुसार, मैनेजर ने पैगंबर मोहम्मद का अपमान किया था जिसके बाद गार्ड ने उसे गोलियों से भून दिया। अहमद नवाज नाम के गार्ड को जब गिरफ्तार किया जा रहा था तो उसने पैगंबर की शान में नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे स्थानीय नागरिक जमा हो गए और फिर उसका स्वागत-सत्कार शुरू हो गया। अहमद जेल की इमारत की छत पर खड़ा खुशी से झूमता दिख रहा है। पाकिस्तान सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियोज में लोग हत्यारे गार्ड को चूमते, उसके साथ फोटोज लेते दिख रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved