
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन झमेले में फंसे कारोबारी
मंगलवार। वित्तीय वर्ष (Financial Year) का अंतिम दिन भी छुट्टियों (Holidays) को लेकर झमेले में फंस गया। शुक्रवार से लेकर रविवार तक की छुट्टियों के बाद कल 30 मार्च को मध्यप्रदेश सरकार (Government of Madhya Pradesh) द्वारा महावीर जयंती (Mahavir Jayanti) का अवकाश घोषित कर दिया गया, लेकिन देशभर में महावीर जयंती की छुट्टी आज 31 जनवरी को घोषित है, जिसके चलते इंदौर सहित प्रदेशभर में बैंके तो आज खुलीं, लेकिन काम नहीं हो पाया, क्योंकि देश की अन्य बैंकों में छुट्टियां होने के कारण क्लियरिंग के सारे कामकाज अटक गए और वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन होने वाला लेन-देन नहीं हो सका। इस कारण कई लोगों के अकाउंट सेटलमेंट का काम नहीं हो सकेगा एवं लाखों कारोबारी झमेले में फंस जाएंगे। दरअसल बैंकों की छुट्टी का अधिकार कलेक्टर या राज्य शासन का नहीं होता है, लेकिन स्थानीय अवकाश के चलते बैंकें भी बंद हो गईं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved