बड़ी खबर व्‍यापार

साल 2021 में 56 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी कर दी लिस्ट

नई दिल्ली । साल 2020 खत्म होने में सिर्फ चार दिन का समय बकाया है. नए साल में एंट्री करने से पहले आप बैंक की छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें कि साल 2021 (Bank Holidays 2021) में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे. RBI (Reserve Bank of india) की ओर से सालभर छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है. इस लिस्ट के मुताबिक, साल 2021 में बैंक पूरी 56 दिन बंद रहेंगे. बता दें इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं.

RBI ने जारी कर दी लिस्ट
आरबीआई निर्देशों के अनुसार बैंक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. आरबीआई की वेबसाइट के मुताबिक छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के अनुसार तय की गई हैं. कुछ छुट्टियां देशभर क बैंकों पर लागू की गई है तो कुछ राज्य विशेष के लिए है. आइए जानें बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट-

जनवरी 2021
>> जनवरी 1, शुक्रवार – नए साल का दिन
>> जनवरी 2, शनिवार – न्यू ईयर हॉलिडे
>> जनवरी 9, दूसरा शनिवार
>> जनवरी 11, सोमवार – मिशनरी डे
>> जनवरी 14, गुरुवार – मकर संक्रांति और पोंगल
>> जनवरी 15 को तिरुवल्लुवर डे के चलते कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टियां होगी
>> जनवरी 23, चौथा शनिवार
>> जनवरी 26, मंगलवार – गणतंत्र दिवस फरवरी

फरवरी 2021
>> फरवरी 13, दूसरा शनिवार
>> फरवरी 16, मंगलवार – वसंत पंचमी
>> फरवरी 27, चौथा शनिवार – गुरु रविदास जयंती

मार्च 2021
>> मार्च 11, गुरुवार – महाशिवरात्रि
>> मार्च 13, दूसरा शनिवार
>> मार्च 27, चौथा शनिवार
>> मार्च 29, सोमवार – होली

अप्रैल 2021
>> अप्रैल 2, शुक्रवार – गुड फ्राइडे
>> अप्रैल 8, गुरुवार – बुद्घ पूर्णिमा
>> अप्रैल 10, दूसरा शनिवार
>> अप्रैल 14, गुरुवार – बैसाखी और डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती
>> अप्रैल 21, बुधवार – राम नवमी
>> अप्रैल 24, चौथा शनिवार
>> अप्रैल 25, रविवार – महावीर जयंती

मई 2021
>> मई 1, शनिवार
>> मई डे या लेबर डे
>> मई 8, दूसरा शनिवार
>> मई 12, बुधवार – ईद-उल-फितर
>> मई 22, दूसरा शनिवार

जून 2021
>> जून 12, दूसरा शनिवार
>> जून 26, चौथा शनिवार

जुलाई 2021
>> जुलाई 10, दूसरा शनिवार
>> जुलाई 20, मंगलवार – बकरीद/ ईद-अल-अदहा
>> जुलाई 24, चौथा शनिवार

अगस्त 2021
>> अगस्त 10, मंगलवार- मोहर्रम
>> अगस्त 14, दूसरा शनिवार
>> अगस्त 15, रविवार – स्वतंत्रता दिवस
>> अगस्त 22, रविवार – रक्षाबंधन
>> अगस्त 28, चौथा शनिवार
>> अगस्त 30, सोमवार – जन्माष्टमी

सितंबर 2021
>> सितंबर 10, शुक्रवार – गणेश चतुर्थी
>> सितंबर 11, शनिवार – दूसरा शनिवार
>> सितंबर 25, शनिवार – चौथा शनिवार

अक्टूबर 2021
>> अक्टूबर 2, शनिवार – गांधी जयंती
>> अक्टूबर 9, दूसरा शनिवार
>> अक्टूबर 13, बुधवार – महा अष्टमी
>> अक्टूबर 14, गुरुवार – महा नवमी
>> अक्टूबर 15, शुक्रवार – दशहरा
>> अक्टूबर 18, सोमवार – ईद-ए-मिलान
>> अक्टूबर 23, चौथा शनिवार

नवंबर 2021
>> नवंबर 4, गुरुवार – दिवाली
>> नवंबर 6, शनिवार – भाईदूज
>> नवंबर 13 – दूसरा शनिवार
>> नवंबर 15, सोमवार – दिपावली हॉलीडे
>> नवंबर 19, शुक्रवार – गुरुनानक जयंती
>> नवंबर 27 – चौथा शनिवार

दिसंबर 2021
>> दिसंबर 11 – दूसरा शनिवार
>> दिसंबर 25 – चौथा शनिवार और क्रिस्मस डे

Share:

Next Post

इस साल सस्ता सोना खरीदने का आखिरी मौका आज से

Mon Dec 28 , 2020
नई दिल्‍ली । भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा कि अगली श्रृंखला के सरकारी स्वर्ण बॉन्ड (Government gold bond) के लिए निर्गम मूल्य 5,000 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है। सरकारी स्वर्ण बॉन्ड योजना 2020-21 श्रृंखला नौ अभिदान के लिए 28 दिसंबर, 2020 को खुलेगा और 1 जनवरी, 2021 को बंद होगा। आरबीआई ने […]