img-fluid

नौ करोड़ रुपये के प्रतिबंधित चाइनीज वॉकी-टॉकी जब्त, DRI की नवी मुंबई बंदरगाह पर बड़ी कार्रवाई

March 22, 2026

मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर 11,060 प्रतिबंधित वॉकी-टॉकी सेट और सेकंड-हैंड हार्ड डिस्क ड्राइव (HDDs) जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत 9.25 करोड़ रुपये है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुंबई की दो फर्मों के मालिक, एक पिता-पुत्र की जोड़ी, को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि पिता-पुत्र ने बिना अनुमति के ये सामान आयात किया था।

विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, DRI अधिकारियों की एक टीम ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान 2.5 करोड़ रुपये के बाओफेंग बीएफ-888एस वॉकी-टॉकी और 6.75 करोड़ रुपये मूल्य के सेकंड-हैंड हार्ड डिस्क ड्राइव (जिन्हें ई-कचरा माना जाता है) जब्त किए। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित सामानों को 21 करोड़ रुपये के अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के बीच छिपाकर रखा गया था। चीन से भेजे गए आठ कंटेनरों में आए 30.25 करोड़ रुपये के पूरे माल को गलत घोषणा के आरोप में जब्त कर लिया गया।


  • बाओफेंग बीएफ-888एस वॉकी-टॉकी को दूरसंचार विभाग द्वारा काली सूची में डाल दिया गया है, क्योंकि वे तय फ्रीक्वेंसी से बाहर काम करते हैं और इनका उपयोग अनाधिकृत संचार के लिए किया जा सकता है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा होता है। इन उपकरणों के लिए विशिष्ट लाइसेंस की आवश्यकता होती है। यही वजह है कि इतनी बड़ी संख्या में ये वॉकी-टॉकी पकड़े जाना चिंता का विषय है। इसके अलावा, सेकंड-हैंड हार्ड डिस्क ड्राइव का आयात भी विदेश व्यापार महानिदेशालय की अनुमति के बिना नहीं किया जा सकता है।

    Share:

  • इंदौर : सांवेर रोड सी सेक्टर में प्लास्टिक फैक्ट्री लगी भीषण आग

    Sun Mar 22 , 2026
    इंदौर. इंदौर (Indore) के सांवेर रोड (Sanwer Road) स्थित नरवल क्षेत्र (Narwal Region) में रविवार सुबह एक स्क्रैप गोदाम (Scrap Warehouse) में आग (Fire) लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved