img-fluid

शिवपुरी में हैवानियत, एक नाबालिग लड़की के साथ पिता और भाई ने किया बलात्कार, दोनों गिरफ्तार

October 13, 2024

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले (Shivpuri District) में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके ही पिता और भाई ने कथित तौर पर दुष्कर्म (Rape) किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।



इस पूरे मामले में दिनारा पुलिस थाने के प्रभारी विनोद भार्गव ने शनिवार को बताया कि पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मां परिवार से अलग हो गई थी और ओडिशा में रह रही है। उन्होंने कहा, ‘‘पीड़िता के अनुसार, तीन साल पहले उसकी मां के चले जाने के बाद उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। उसके बड़े भाई ने भी उसके साथ दुष्कर्म और उसे ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो बना लिया और उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।’’

अधिकारी ने बताया कि ‘‘बाद में पीड़िता ने अपने दूसरे भाई को इस बारे में बताया और दोनों ने बृहस्पतिवार को पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दुष्कर्म और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया।’’

Share:

  • Global Hunger Index: भुखमरी के मामले में श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार, बांग्लादेश से भी पीछे है भारत

    Sun Oct 13 , 2024
    लंदन। वैश्विक भूख सूचकांक (जीएचआई) (Global Hunger Index (GHI)) में भारत (India) इस बार 127 देशों की सूची में 105वें स्थान आ गया है। पिछले वर्ष 125 देशों में भारत 111वें नंबर पर था और उससे पहले 107वें स्थान पर। यानी इस बार स्थिति में कुछ सुधार (Situation Some Improvement) हुआ है, लेकिन 27.3 अंक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved