
सिडनी। आस्ट्रेलियाई नेशनल बास्केटबॉल लीग (एनबीएल) टीम मेलबर्न युनाइटेड के 12 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। क्लब ने खुद इसकी जानकारी दी।
एनबीएल ने एक बयान में कहा कि एक अन्य टीम, साउथ ईस्ट मेलबर्न फीनिक्स को भी आइसोलेट कर दिया गया है और उनके स्टाफ तथा खिलाड़ियों का टेस्ट किया गया है।
वहीं, एनबीएल के कमिश्ननर जेरेमी लॉयलेगर ने कहा, “हमारी प्राथमिक चिंता हमारे खिलाड़ियों, स्टाफ और उनके परिवारों का स्वास्थ्य है।”
उन्होंने कहा, “यह सभी के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है और हम क्लबों और ऑस्ट्रेलियाई बास्केटबॉल प्लेयर्स एसोसिएशन (एबीपीए) के साथ मिलकर सभी प्रभावित लोगों के लिए सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं।”
बता दें कि पिछले सप्ताह ही आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी मिश मैक्रेन भी अपने टीम साथी जो लुआ एकुइल के साथ कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अधिकारियों ने एनबीएल 2020-21 सीजन को शुरू करने का समय आगे बढ़ाकर दिसंबर कर दिया है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved