
नई दिल्ली (New Delhi)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) (Board of Control for Cricket in India (BCCI)) ने गुरुवार को वरिष्ठ महिला क्रिकेटरों (senior women cricketers) के लिए वार्षिक अनुबंध 2022-23 की घोषणा (Announcement of Annual Contract 2022-23) कर दी है। बीसीसीआई ने कुल 17 खिलाड़ियों को वार्षिक अनुबंध सूची में शामिल किया है।
ग्रेड ए में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ती शर्मा को शामिल किया है।
ग्रेड बी में रेणुका ठाकुर, जेमिमाह रोड्रिगेज, शेफाली वर्मा, रिचा घोष और राजेश्वरी गायकवाड़ को शामिल किया है।
वहीं, ग्रेड सी में मेघना सिंह. देविका वैद्य, सब्बिनेनी मेघना, अंजली सरवानी, पूजा वस्त्राकर,स्नेह राणा, राधा यादव, हरलीन देओल और यास्तिका भाटिया शामिल हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved