खेल

IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 32 रन से हराया

जयपुर (Jaipur)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League- IPL) के 37वें मुकाबले में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals- RR) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (chennai superkings- CSK) को 32 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही RR टीम ने CSK को पीछे धकेलते हुए अंक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया है। RR की यह 8 मैचों में 5वीं जीत है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली CSK की यह 8 मैचों में तीसरी हार है।

RR ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए थे। टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए थे। 203 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी CSK की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी और मैच हार गई। टीम की ओर से शिवम दुबे ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। RR की ओर से एडम जैम्पा ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।


CSK ने RR के खिलाफ आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत में ही तेजी से रन बटोरने का प्रयास किया। पहले विकेट के लिए डेवोन कॉनवे (8) और गायकवाड़ (47) के बीच 37 रनों की साझेदारी हुई। इस जोड़ी के टूटते ही टीम लड़खड़ा गई और एक के बाद एक कई विकेट गिर गए। अजिंक्य रहाणे (15), अंबाती रायुडू (0) ने निराश किया। शिवम दुबे और मोइन अली (23) ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई।

CSK भले ही इस मैच में हार गई, लेकिन शिवम ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने 157.58 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंद में 52 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के जमाए। यह उनके IPL करियर का छठा अर्धशतक रहा और इसे उन्होंने 29 गेंद में पूरा कर लिया। शिवम इस सीजन में अच्छी लय में नजर आ रहे वह अब तक 3 अर्धशतक जमा चुके हैं।

विस्फोटक बल्लेबाज गायकवाड़ इस मैच के दौरान अपना अर्धशतक पूरा करने से तो चूक गए, लेकिन उन्होंने एक खास उपलब्धि हासिल करते हुए IPL में अपने 1,500 रन पूरे कर लिए। गायकवाड़ IPL में सबसे कम पारियों (44) में 1,500 रन बनाने वाले संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर और शेन वॉटसन की बराबरी हासिल की। सूची में गायकवाड़ से आगे शॉन मार्श (36), क्रिस गेल (37) और माइक हसी (40) हैं।

इंग्लिश बल्लेबाज जोस बटलर (27) और जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 50 गेंदों में ही 86 रन जोड़ते हुए टीम को बेहतर शुरुआत दी। हालांकि, इस जोड़ी के टूटने के बाद कोई बड़ी साझेदारी नहीं हुई और नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे। कप्तान संजू सैमसन (17) और शिमरोन हेटमायर (8) जल्दी आउट हो गए। ध्रुव जुरेल (34) और देवदत्त पडिक्कल (32) ने पांचवें विकेट के लिए 20 गेंदों में 48 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत किया।

IPL मैच के दौरान सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहली बार किसी टीम ने 200 रन का आंकड़ा छूने में सफलता हासिल की। इस मैदान पर इससे पूर्व उच्चतम स्कोर 197 रन (RCB बनाम RR, 2008) का था।

जायसवाल ने अपनी निरंतरता को बरकरार रखते हुए शानदार पारी खेली। यह उनके IPL करियर का छठा और इस सीजन का तीसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 26 गेंद में ही पूरा कर लिया। इस सीजन में उन्होंने SRH और DC के खिलाफ भी अर्धशतक जमाए थे। उन्होंने 179.07 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंद में 77 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के ठोक दिए। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

स्पिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा गुरुवार को 8वें सबसे अधिक टी-20 मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। गुरुवार को उन्होंने अपना 300वां टी-20 मैच खेला। सर्वाधिक टी-20 मैच खेलने वाले भारतीयों में रोहित शर्मा (414), दिनेश कार्तिक (381) और महेंद्र सिंह धोनी (369) आगे हैं।

Share:

Next Post

अटल पेंशन योजना के पंजीकृत सदस्यों की संख्या 5.20 करोड़ के पार : वित्त मंत्रालय

Fri Apr 28 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। अटल पेंशन योजना (एपीवाई) (Atal Pension Yojana (APY)) के तहत पंजीकृत सदस्यों (registered members) की कुल संख्या 31 मार्च तक 5.20 करोड़ से ज्यादा (more than 5.20 crores) हो गई। इसमें वित्त वर्ष 2022-23 में 1.19 करोड़ से ज्यादा नए सदस्य जुड़े हैं। इससे पिछले वित्त वर्ष में 99 लाख सदस्य […]