
मुम्बई। मीडिया दिग्गज बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (बीसीसीएल) ने वी2 रिटेल की 3.23 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है।
घरेलू शेयर बाजार को दी जानकारी में बीसीसीएल ने बताया कि इस बिक्री से अब वी2 रिटेल में उसकी हिस्सेदारी घटकर 2.74 प्रतिशत रह गयी है।पहले उसकी हिस्सेदारी 5.97 प्रतिशत थी। बीसीसीएल ने 11,00,562 शेयरों की बिक्री की है।
उल्लेखनीय है कि चालू वित्त वर्ष 2020-21 की पहली छमाही (अप्रैल-सितम्बर) में वी2 रिटेल को 17.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved