मनोरंजन

B’Day Spl: होटल में काम करने से लेकर अक्षय कुमार की हीरोइन बनने तक, जाने Vaani Kapoor के दिलचस्प किस्से

मुंबई। एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म ‘बेल बॉटम’ (Bell Bottom) को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। वाणी ने फिल्मी दुनिया में एंट्री (Entry in film world) यशराज फिल्म्स के जरिए की थी। वाणी ने अपनी पहली ही फिल्म में अपने अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। उनका जन्म 23 अगस्त 1992 को राजधानी दिल्ली में हुआ था। वाणी के पिता का नाम शिव कपूर है जोकि बिजनेस मैन हैं। उनकी माँ का नाम डिम्पी कपूर है, जोकि मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव हैं।

वाणी कपूर का फ़िल्मी दुनिया से दूर-दूर का कोई नाता नहीं था, इसके बाद भी वाणी ने अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म में उनके साथ दिवंगत अभीनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी काम किया था।


वाणी कपूर ने अपनी पढ़ाई माता जय कौर पब्लिक स्कूल, अशोक विहार दिल्ली से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने अपनी बैचलर इन टूरिज्म की पढ़ाई इग्नू से की। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने ओबेरॉय होटल्स में अपनी इंटरशिप के बाद आईटीसी के होटल्स में काम किया।

वाणी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के शो राजुबेन से की थी। इसके बाद उन्होंने यशराज बैनर के साथ तीन फिल्मों की डील साइन की। वाणी को फिल्म शुद्ध देसी रोमांस के लिए ऑडिशन के जरिए चुना गया था। अपनी पहली ही फिल्म में उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से आलोचकों के मुंह पर ताले जड़ दिए थे।

वाणी को फिल्म शुद्ध देसी रोमांस के लिए फिल्मफेयर अवार्ड बेस्ट डेब्यू इन फीमेल से भी नवाजा गया। इसके बाद वाणी ने तमिल फिल्म आहा कलण्याम की. जोकि हिंदी फिल्म बैंड बाजा बारात की रीमेक थी।

Share:

Next Post

Joe Biden को मारना चाहता था अलकायदा, ओसामा बिन लादेन ने कर दिया था मना, जानें क्‍यों?

Mon Aug 23 , 2021
नई दिल्ली। अफगानिस्तान (Afghanistan) की स्थिति को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. बाइडेन के पुराने सियासी सफर को लेकर हो रहे खुलासों के दौरान एक बार फिर से ओसामा बिन लादेन (Osama Bin Laden) का जिक्र आने से उनकी राजनीतिक समझ पर सवाल उठ रहे हैं. […]