
भोपाल। सीहोर (Sehore) में एक महिला (Women) ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे जमीन पर पटककर पीटा। उसे घसीटते हुए बाथरूम (Bathroom) ले गया और वहां पेशाब पिलाया। पीड़ित सोमवार को महिला थाने पहुंची। उसने पति के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया। साथ ही पुलिस को मारपीट का वीडियो भी सौंपा। मामला जिले के श्यामपुर तहसील के एक गांव का है। महिला थाना प्रभारी पूजा राजपूत ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर FIR दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बेरहमी से पीटने लगा पति
महिला ने कहा कि ‘मैं श्यामपुर तहसील के एक गांव में रहती हूं। मेरी शादी 24 साल पहले सीहोर की अवधपुरी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। पति का बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर का काम है। हमारे 2 बच्चे हैं। 26 जून 2023 की रात 11 बजे मेरे पति ने मना करने के बावजूद मेरे पैर से बिछिया निकाल दी। मैं बार-बार उनसे ऐसा करने से मना करती रही। वे नहीं माने। तभी मेरे बच्चे आ गए। उन्होंने पूछा तो मैंने सिर्फ इतना कहा कि इस आदमी ने मेरी बिछिया निकाल दी। यह बात पति को बहुत बुरी लगी। उन्होंने मुझे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। ‘
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved