भोपाल। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस (National energy conservation Day) के मौके पर भोपाल (Bhopal) में इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric wheeler) के रोड शो (Road show) के पहले मधुमक्खियों (Bee’s) ने हमला बोल दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। ऊर्जा विकास निगम के ऑफिस से इलेक्ट्रिक वाहनों का रोड शो होना था। रोड शो शुरू होने से पहले ही मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के कार्यालय (Office) में मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों ने कई अधिकारियों को काट लिया और इस दौरान कवरेज करने आए कई मीडियाकर्मी भी चपेट में आ गए।गौरतलब रहे कि राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज यह आयोजन होना है, जिसमें बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहन शामिल किये जा रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved