img-fluid

पूजा के दौरान धुएं से भड़की मधुमक्खियों ने किया हमला, हादसे में 10 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

April 03, 2023

जामताड़ा (Jamtara)। झारखंड के जामताड़ा (Jamtara) में एक अनोखी घटना घटी। यहां, काली पूजा कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों (bees) के हमले में 10 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं गीत गा रही है और आसपास हजारों की संख्या में मधुमक्खियां भिनभिना रही हैं। इस दौरा महिलाओं ने सिर और चेहरे को साड़ी से ढंक रखा है।


महिलाओं ने साड़ी से बचाई अपनी जान
हालांकि, महिलाओं द्वारा साड़ी से चेहरा ढंकने का ये नुस्खा काम नहीं आया। मधुमक्खियों का हमला इतना तेज था कि लोगों को नदी और तालाब (Pond) में कूदकर जान बचानी पड़ी। बावजूद इसके मधुमक्खियों के हमले में 10 लोग घायल हो गए जिनमें से 3 की स्थिति गंभीर है। गंभीर रूप से घायल किशोर राय, मनोज राय और बास्की राय का निजी नर्सिंग होम में इलाज जारी है।

अगरबत्ती के धुएं से भड़क गई मधुमक्खियां
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना जामताड़ा थानाक्षेत्र के गोपालपुर गांव की है। गांव में ग्राम काली की पूजा होने वाली थी। ग्रामीण काली मंदिर (Kali Mandir) के पास पूजा करने के लिए इकट्ठा हुए थे। पूजा के दौरान अगरबत्ती जलाई गई। जैसे ही अगरबत्ती का धुआं वातावरण में फैला, पेड़ पर बने छत्ते से मधुमक्खियां निकल आईं और भिनभिनाने लगी। वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। लोगों ने खुद को बचाने के लिए नदी और तालाब में छलांग लगा दी। महिलाओं ने सिर और चेहरे को साड़ी और चादर से ढंक लिया लेकिन तब तक 10 लोग घायल हो चुके थे।

Share:

  • Kerala: व्यक्ति ने चलती ट्रेन में सह यात्री पर पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग, 8 झुलसे

    Mon Apr 3 , 2023
    कोझिकोड (Kozhikode)। केरल (Kerala) में रविवार रात को कोझिकोड जिले (Kozhikode district) के इलाथूर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल (Petrol sprinkled) छिड़क कर चलती ट्रेन में आग लगा (moving train set fire) दी। इस घटना में करीब आठ लोग घायल हो गए जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं दो की हालात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved