देश

इस युवक के पूरे हाथ पर मधुमक्खियों ने बना लिया छत्ता, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखे वीडियो

नई दिल्ली। ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जिन्हें मधुमक्खियों से डर नहीं लगता है। अक्सर हम लोगों को जब मधुमक्खियों का छत्ता दिखाई देता है तो हम उससे दूर हो जाते हैं। इसका कारण है मधुमक्खियों के डंक मारने से बहुत तेज दर्द होता है और सूजन भी आ जाती है। आपने इन्हें छत पर, पेड़ पर और दीवार के किसी कोने पर छत्ता बनाते जरूर देखा होगा। मगर क्या आपने कभी किसी इंसान के शरीर पर इन्हें छत्ता बनाते हुए देखा है। 

आप कहेंगे ऐसा कभी नहीं हो सकता। तो हम आज आपको एक ऐसे वीडियो के बारे में बताते हैं जिसमें ये असंभव लगने वाली बात संभव हो चुकी है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़के के हाथ पर मधुमक्खियों ने भारी भरकम छत्ता बनाया हुआ है। वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। इसे ट्विटर पर शेयर किए हुए सिर्फ 16 घंटे बीते हैं लेकिन अबतक इसे 1.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और 770 बार इसे रीट्वीट किया गया है।

आप खुद वीडियो को देखिए जिसमें एक लड़के के हाथ में मधुमक्खियों ने छत्ता बना लिया है। लड़के का पूरा हाथ मधुमक्खियों से ढंका हुआ है। हैरत की बात ये है कि उस लड़के को न तो डर लग रहा है और न ही किसी तरह की परेशानी है। वीडियो पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, ‘मैं 20 साल से जीव विज्ञान पढ़ा रहा हूं और प्रकृति से जुड़े कई वीडियो देख चुका हूं और यह निश्चित रूप से अबतक का सबसे हैरान करने वाला वीडियो है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये अविश्वसनीय है।’ तीसरे ने पूछा, ‘क्या ये सुपर पावर है?’ चौथे ने लिखा, ‘ये काफी प्रभावशाली है।’

Share:

Next Post

बहुत ही दुखद भरी हुई थी रामायण के इन 4 कलाकारों की मौत, आप जानकर हो जायेगे हैरान

Fri Jan 29 , 2021
मुंबई। दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक रामायण की लोकप्रियता के बारे में आप सभी बखूबी जानते होंगे। ये उस दौर का ऐसा शो था जिसे देखने के लिए सड़कें खाली हो जाती थीं। इस धारावाहिक के लगभग सभी किरदार काफी लोकप्रिय हुए थे। इन कलाकारों में राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाने वाले […]