भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

कैबिनेट से पहले मुख्यमंत्री ने मांगी पटैरिया पर लगी धाराओं की जानकारी

भोपाल। प्रदेश में मंगलवार को कांग्रेस नेता राजा पटैरिया की गिरफ्तारी से लेकर जेल भेजने तक को लेकर सियासी घटनाक्रम जारी रहा। शाम को मंत्रालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक भी थी। बैठक शुरू होने से पहले कैबिनेट ने पटेरिया की निंदा की। साथ ही मुख्यमंत्री ने गृह विभाग से पन्ना पुलिस द्वारा पटैरिया के खिलाफ दर्ज केस में लगाई गईं धाराओं की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री द्वारा जानकारी मांगने के बाद से गृह विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पन्ना एसपी धर्मराज मीणा को फोन कर धाराओं की जानकारी ली गई और मुख्यमंत्री तक भेजी गई। दरअसल, पन्ना पुलिस ने पटैरिया के खिलाफ आनन-फानन में दर्ज केस में कुछ गैर जरूरी धाराएं भी जोड़ दी थीं।


शिक्षा विभाग में 29 हजार पद भरे जाएंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट से पहले मंत्रियों को बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति का कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2023 तक एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्तियाँ मिल जाएंगी। अगस्त माह से अब तक शिक्षा विभाग द्वारा 29 हजार पदों के लिए भर्ती का कार्य प्रारंभ कर दिया है जो आगामी मार्च माह तक पूरा होगा। इसी तरह कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 53 हजार 750 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इस तरह 82 हजार 750 पदों की पूर्ति के साथ शेष अन्य रिक्त पदों के विज्ञापन भी निरंतर जारी किए जा रहे हैं। इससे जहाँ युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा, वही सरकार के कार्य संचालन और विभागों की गतिविधियों में तेजी आएगी। यह कार्य अभियान के तौर पर किया जा रहा है।

Share:

Next Post

चलते-चलते उठ रहा दिल का दर्द, ठंड में बढ़ा खतरा

Wed Dec 14 , 2022
भोपाल। ठंड के दिनों में आम दिनों की तुलना में ह्रदय रोगियों के लिए अधिक सचेत रहने की जरूरत होती है। प्रदेश में पिछले 2 माह में हार्ट अटैक के केस करीब 15 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। 108 एम्बुलेंस ने करीब 200 से ज्यादा ह्रदयरोगियों को सीने में दर्द होने पर तुरंत उन्हें चिकित्सकीय […]