img-fluid

बेन स्टोक्स बड़े कीर्तिमान के बराबर पहुंचे, अब तोड़ने के लिए चाहिए सिर्फ एक विकेट

January 05, 2026

डेस्क। ऑस्ट्रेलिया (Australia) और इंग्लैंड (England) के बीच एशेज सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में खेला जा रहा है, जहां दो दिन का खेल खत्म हो गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 384 रनों पर सिमट गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 166 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के लिए ये दोनों विकेट कप्तान बेन स्टोक्स ( Ben Stokes) ने लिए हैं।


  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच की पहली पारी में बेन स्टोक्स ने अभी तक दो विकेट हासिल किए हैं। इसी के साथ वह टेस्ट में इंग्लैंड के लिए संयुक्त रूप से ज्यादा विकेट लेने वाले कप्तान बन गए। उन्होंने इंग्लैंड के बॉब विलिस की बराबरी कर ली है। इन दोनों प्लेयर्स ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट कप्तान के तौर पर कुल 77-77 विकेट हासिल किए हैं।

    अभी पांचवें टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में 8 विकेट गिरने और बाकी हैं। इसके अलावा दूसरी पारी भी बची हुई है। अगर इसमें बेन स्टोक्स एक और विकेट ले लेते हैं, तो वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले कप्तान बन जाएंगे और बॉब विलिस का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए साल 2020 से कप्तानी करना शुरू किया था। इसके बाद से ही वह कप्तान के तौर पर कुल 42 टेस्ट मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 77 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान वह दो बार पांच विकेट हॉल भी ले चुके हैं।

    Share:

  • US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला, पथराव कर तोड़ दी खिड़कियां

    Mon Jan 5 , 2026
    नई दिल्ली: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (US Vice President JD Vance) के घर पर सोमवार तड़के हमला हुआ है. इस हमले में उनके घर की खिड़कियों को नुकसान पहुंचने की सूचना है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. यह घटना सिनसिनाटी के ईस्ट वॉलनट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved