खेल

Ben Stokes ने इंग्लैंड टीम को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा

नई दिल्ली। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने साथी खिलाड़ियों को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है। स्टोक्स ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाड़ी मैदान पर उतरने से पहले महिलाओं वाले डियोड्रेंट (Womens deodorants) का इस्तेमाल करते हैं। इस ऑलराउंडर ने इसके पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले डियोड्रेंट ज्यादा खुशबू देते हैं। इसलिए इंग्लिश खिलाड़ी इसका इस्तेमाल करते हैं। स्टोक्स ने रेडियो स्टेशन ‘टॉक स्पोर्ट्स’ को दिए इंटरव्यू में ये खुलासा किया।

स्टोक्स ने इस इंटरव्यू में अपनी पसंद भी बताई। उन्होंने कहा कि अनार की खुशबू वाला डियोड्रेंट उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है। साथ ही बोले कि ऐसा करने वाला मैं अकेला नहीं हूं, बल्कि पूरी टीम ही ऐसा करती है। स्टोक्स ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई। 337 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टोक्स ने जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 175 रन की साझेदारी की।


इस दौरान इन दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। स्टोक्स शतक बनाने से महज एक रन से चूक गए। लेकिन उन्होंने 99 रन सिर्फ 52 गेंद पर बनाए। इस दौरान इंग्लिश ऑलराउंडर ने 10 छक्के लगाए और चार चौके लगाए। यानी 99 में से अकेले 76 रन चौके और छक्के से पूरे किए। इस पारी के दौरान स्टोक्स का स्ट्राइक रेट 190 से ऊपर रहा। इस दौरान स्टोक्स वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे इंग्लिश खिलाड़ी बने। उनसे आगे इंग्लैंड के कप्तान ऑयन मोर्गन और जोस बटलर हैं।

मोर्गन के इंग्लैंड के लिए एक वनडे में सबसे ज्यादा 17 छक्के लगाए हैं। उन्होंने 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ 148 रन की पारी खेलने के दौरान इतने छक्के लगाए थे। वहीं, बटलर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 में एक मैच में 12 छक्के लगाए थे। इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 336 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 108 रन बनाए। उनके अलावा भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 66 और ऋषभ पंत ने 40 गेंद पर ताबड़तोड़ 77 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए टॉम करेन और रीस टॉप्ले ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में इंग्लैंड ने 39 गेंद पहले ही 337 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Share:

Next Post

1 अप्रैल से बोतलबंद पानी बेचना नहीं होगा आसान, ये है सबसे बड़ा कारण

Sat Mar 27 , 2021
नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बोतलबंद पानी और मिनरल वॉटर विनिर्माताओं के लिए लाइसेंस हासिल करने या पंजीकरण के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BSI) का प्रमाणन अनिवार्य कर दिया है। सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के खाद्य आयुक्तों को भेजे पत्र में एफएसएसएआई ने यह निर्देश दिया है। यह […]