
बेंगलुरु. कर्नाटक (Karnataka) की बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru Police) ने देर रात तक पब खोले जाने पर एक्शन लिया है. कई पबों (pub) के प्रबंधन पर एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है. इसमें एक पब क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के स्वामित्व वाला भी है.
पुलिस ने कहा, तेज म्यूजिक चलने की भी शिकायत
डीसीपी सेंट्रल ने एक बयान में कहा, हमने कल देर रात 1:30 बजे तक संचालन के लिए करीब 3-4 पब बुक किए हैं. हमें रात में तेज म्यूजिक बजाए जाने की भी शिकायतें मिलीं थीं.
पब मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज हुई
पुलिस ने यह भी कहा कि पबों को सिर्फ रात 1 बजे तक खुले रहने की अनुमति है. इससे ज्यादा समय तक पब का संचालन नहीं किया जा सकता है. एमजी रोड स्थित one8 कम्यून पब चिन्नास्वामी स्टेडियम के करीब है. 6 जुलाई को परिचालन समय से ज्यादा देर तक पब चलाने के लिए one8 commune पब के मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved