बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के चुनाव नतीजों से पहले आई सट्टे की रेट लिस्ट, सटोरियों ने इस पार्टी की जीत का किया ऐलान

डेस्क: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है और अब 3 दिसंबर को चुनाव नतीजे आने हैं। लेकिन मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम से पहले ही सटोरियों ने कांग्रेस की जीत का ऐलान कर दिया है। सटोरियों के सियासी गणित के मुताबिक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मैजिक फिगर आराम से छुएगी। दोनों ही राज्यों की मतगणना से पहले सटोरियों ने सट्टे की रेट लिस्ट भी जारी कर दी है।

सट्टा बाजार ने कांग्रेंस की जीत का लगाया अनुमान
सटोरियों के मुताबिक मध्य प्रदेश में 116 के मैजिक फिगर में से कांग्रेस पार्टी को 116-119 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं छत्तीसगढ़ चुनाव में भी कांग्रेस को 50 से 52 सीटें मिलने का अंदेशा है। बता दें कि देश में चुनाव में भले ही राजनीतिक विश्लेषकों और जनता की राय मायने रखती हो लेकिन इससे अलग दुनिया सट्टा बाजार और उनके सटोरियों की है, जो बाकायदा अपने आंकलनों से चुनाव में पार्टियों की जीत और हार तय कर देते हैं।


मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के सट्टे की रेट लिस्ट
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव खत्म हो चुके हैं और अब नतीजे 3 दिसंबर को आने हैं। ऐसे में सटोरियों का सट्टा बाजार गर्म हो गया है और भाव भी तय हो चुके हैं। ये रेट मुंबई और इंदौर से संचालित सट्टा सेंटर से जारी हुए हैं।

मध्य प्रदेश में नतीजे से पहले सट्टे का भाव-

  • कांग्रेस: 116- 119 सीट (भाव- 75 पैसा)
  • भाजपा: 106-109 सीट (भाव- 1.25 पैसा)

छत्तीसगढ़ में सट्टे का भाव-

  • कांग्रेस: 50- 52 सीट (भाव- 85 पैसा)
  • भाजपा: 37-39 सीट (भाव- 1.15 पैसा)
Share:

Next Post

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग पर अहम चर्चा, विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ एस जयशंकर की वार्ता

Tue Nov 21 , 2023
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग के साथ हुई बातचीत के बाद एक संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी में गतिशीलता आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि अगले साल […]