
उज्जैन। चारधाम मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत आयोजित श्रीमद भागवत कथा का समापन गुरुपूर्णिमा पर हुआ। इस दौरान भक्तों को गुरु मंत्र की दीक्षा दी गई। कथा प्रवक्ता स्वामी शांति स्वरूपा नंदगिरीजी द्वारा 6 से 13 जुलाई तक भागवत कथा का वाचन किया गया। चारधाम मंदिर के कोषाध्यक्ष एवं ट्रस्टी अशोक प्रजापत ने बताया कि शांति स्वरूपानंद गिरी के पाद पूजन के बाद उनके भक्तों एवं अनुयायियों को मंत्र दीक्षा दी गई। कथा के समापन पर महाराज ने भगवान श्री कृष्ण एवं सुदामा का चरित्र चित्रण किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved