
नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Congress’s Bharat Jodo Nyay Yatra) के गुरुवार सुबह पड़ोसी असम से पश्चिम बंगाल (Assam to West Bengal) में प्रवेश करने के कुछ ही घंटों बाद, पार्टी नेता राहुल गांधी ने दोपहर में दिल्ली वापस लौट आए हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) विशेष विमान से राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुए थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि राहुल गांधी रविवार सुबह राज्य में वापस आएंगे और अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा में यात्रा टीम में शामिल होंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो दिन बंद रहेगी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved