img-fluid

भारतीय जनता पार्टी आमजनता की पार्टी है : डॉ जितेन्द्र जामदार

June 27, 2022

  • महापौर प्रत्याशी ने किया पूर्व विधानसभा के 11 वार्डो में जनसंपर्क

जबलपुर। भाजपा के जनप्रतिनिधियों और हमारी सरकार का मिशन गरीब कल्याण और विकास है और इसी मिशन को लेकर हम आपके बीच आशीर्वाद लेने आये है यह बात महापौर पद के प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार ने पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुखर्जी मंडल और तिलक मंडल के वार्डो में जनसंपर्क के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आमजनता की सरकार है। डॉ जितेंद्र जामदार ने पूर्व विधानसभा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी, शीतलामाई, द्वारका प्रसाद मिश्रा, सेठ गोविंददास आदि अन्य वार्ड में जनसंपर्क करते हुए जनता से अपील की और कहा आपका आशीर्वाद हमेशा भाजपा को मिलता रहा है और भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने ही लोकसभा विधानसभा और नगर निगम में रहते हुए आपके क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास किये है।


आने वाले समय विकास को गति देने का कार्य भी भाजपा के महापौर और पार्षद मिलकर करेंगे। इसीलिए आप आगामी 6 जुलाई को अपना अमूल्य मत भाजपा के पक्ष में देकर अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान दे। भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेन्द्र जामदार को जनसंपर्क के दौरान जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। पूर्व विधानसभा के जनसंपर्क में पूर्व विधायक अंचल सोनकर, डॉ अभिलाष पांडे, मंडल अध्यक्ष अशोक रोहितास, योगेश लोखंडे, दुर्गा उपाध्याय के साथ सभी वार्डो के पार्षद प्रत्याशी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:

  • जनता अशीर्वाद दें, शहर विकास में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर : जगत बहादुर

    Mon Jun 27 , 2022
    कांग्रेस महापौर प्रत्याशी ने रांझी और पूर्व विधानसभा में किया जनसंपर्क जबलपुर। नगर निगम चुनाव मैं कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू रविवार को उप नगरीय क्षेत्र रांची के बिलपुरा वार्ड क्रमांक 78 पहुंचे। जहां उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता सन्मति सैनी, कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद उर्फ राजेश चौधरी और पार्टी कार्यकर्ताओं व […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved