img-fluid

भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर शो के दौरान हमला, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

March 07, 2023

बलिया। यूपी के बलिया में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के ऊपर हमला हुआ है। नगरा थाना क्षेत्र के मऊ बॉर्डर के निकासी गांव में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के ऊपर किसी ने पत्थर फेंककर मारा है। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। शो के दौरान भगदड़ भी मची, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बलिया में पवन सिंह के कार्यक्रम में सोमवार रात ये बवाल हुआ। भीड़ में से किसी ने पत्थर चलाया, जो पवन सिंह के गाल पर लगा। इसके बाद मौके पर खूब हंगामा हुआ और भीड़ ने कुर्सियां तोड़ीं। पुलिस को हालात को काबू करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।


गौरतलब है कि पवन सिंह एक्टिंग के अलावा अपने गाने की वजह से भी काफी मशहूर हैं। लॉलीपॉप लागेलू गाने ने उन्हें काफी हिट कर दिया। निकासी गांव में शादी का एक रिसेप्शन था। इसी में पवन सिंह, शिल्पी राज और अंजना सिंह आए थे। पवन को देखने और सुनने के लिए यहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान किसी ने पवन से एक स्पेशन गाने की फरमाइश कर दी, जिसे पवन सिंह ने मना कर दिया। इसी के बाद उन पर पत्थर से हमला हुआ।

Share:

  • पुलवामा में शहीदों के परिजनों से पुलिस के दुर्व्यवहार पर राजनाथ सिंह खफा, CM गहलोत को किया फोन

    Tue Mar 7 , 2023
    नई दिल्‍ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को फ़ोन कर पुलवामा में शहीद के परिवारवालों के साथ दुर्व्यवहार का मामला उठाया. उन्‍होंने इस मामले में मुख्‍यमंत्री से सख्‍त कार्रवाई करने को कहा. बता दें, तीन शहीद जवानों की पत्नियों ने सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया था. उनका कहना है कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved