मनोरंजन

‘लिट्टी चोखा’ में नजर आएंगे भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल और काजल

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव का ‘लिट्टी चोखा’ से बहुत पुराना नाता है। उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था, जब दिल्ली में उन्हें ‘लिट्टी चोखा’ बेचना पड़ा था, लेकिन अब जल्द ही खेसारीलाल भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ में नजर आने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी नई फिल्म लिट्टी चोखा को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्‍म में एक्ट्रेस काजल राघवानी उनके साथ नजर आएंगी। काजल ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह खेसरी लाल यादव के साथ दिख रही हैं। वहीं, तस्वीर में दोनों सितारों के बीच फिल्म लिट्टी चोखा के डायरेक्टर पराग पाटिल भी दिखाई दे रहे हैं।
काजल राघवानी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में बताया कि फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस फिल्म में उनके काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा।
फिल्म लिट्टी चोखा की शूटिंग उत्तरप्रदेश के बांदा में हुई है। इसमें रोमांस के साथ खेसारी लाल यादव का एक्शन भी देखने को मिलेगा। इस फिल्‍म में बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित और पिछड़ी जातियों के शोषण की कहानी दिखाई जाएगी।

Share:

Next Post

अनूप जलोटा ने दी हनी सिंह को टक्कर, ला रहे है पिक्चर और रैप सॉन्ग

Wed Oct 14 , 2020
मुंबई। भजन सम्राट अनूप जलोटा (Anup Jalota) के सिर पर सेहरा और दुल्हन के अवतार में जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) नजर आईं तो चर्चाओं की बाजार एक बार फिर से गर्म हुआ। फोटो को देख दावे किए गए कि अनूप जलोटा ने जसलीन संग शादी कर ली है। वायरल हुई तस्वीर पर हालांकि उन्होंने सफाई […]