मुंबई (Mumbai) । भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर-एक्टर नीलकमल सिंह, चार्मिंग गर्ल काजल राघवानी (Bhojpuri’s ‘Ja Ab Palat Ke Dekhab Na’ crossed 51 million views) और पॉपुलर गायिका प्रियंका सिंह (popular singer priyanka singh) पहली बार एक साथ दर्दभरा वीडियो सांग ‘जा अब पलट के देखब ना’ लेकर आए थे। ये म्यूज़िक वीडियो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने को अब तक 51 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
View this post on Instagram
इस गाने में नीलकमल सिंह और काजल राघवानी एक दूसरे से नाराज नजर आ रहे हैं। लगता है कि दोनों के रिश्तों में दरार पड़ गई है और एक दूसरे से कह रहे हैं- ‘जा अब पलट के तेरी ओर नहीं देखेंगे’। इस गाने को भव्य लोकेशन पर फिल्माया गया था। इस सैड सॉंग के पोस्टर में भी नीलकमल सिंह और काजल राघवानी एक दूसरे से मुंह मोड़े हुए नजर आ रहे हैं। गाने को 18 अप्रैल, 2021 को रिलीज किया गया था।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रस्तुत इस दर्द भरे गीत को नीलकमल सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीत के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत राज गाजीपुरी का है। इसके अरेंजर मोहित मौर्या हैं। गाने का प्रचार डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही है। इस के वीडियो निर्देशक रवि पंडित और कोरियोग्राफर राहुल यादव हैं। इसके एडिटर दीपक पंडित और प्रोडक्शन इंचार्ज पंकज सोनी हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved