img-fluid

भोपाल धर्मांतरण कांड, लड़कियां सप्लाय कर झोपड़ी से बंगलों तक आ गई बहनें

February 25, 2026

भोपाल। मध्यप्रदेश (MP) में धर्मांतरण (conversion) और देह व्यापार (prostitution) में लिप्त दोनों बहनें कुछ साल पहले बेहद गरीब थी और झोपड़ पट्टी में रहती थी। देखते ही देखते धर्मांतरण और देह व्यापार के बाद इनकी लाइफ स्टाइल (Lifestyle) चैंज हो गई। कभी झोपड़े में रहने वाली दोनों बहनों ने आलिशान बंगला बना लिया। इनका देह व्यापार का अवैध कारोबार गुजरात, मुंबई, राजस्थान तक फैला था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इनके संबंध विदेश में भी हो सकती हैं।



  • बताया जा रहा है कि यह दोनों मुस्लिम बहनें हिंदू युवतियों को फंसाने के लिए कभी सहेली बन जातीं तो कभी ननद और भाभी की भूमिका में आ जातीं। दोनों ने प्रेमी के साथ मिलकर कई हिंदू युवतियों का शारीरिक शोषण करवाया। इस रैकेट के संपर्क में कई हिंदू युवतियों के होने और इनके मोबाइल में कई संदिग्ध वाट्सऐप ग्रुप मिले हैं, जिनमें कई युवतियों की फोटो है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह युवतियों को नौकरी और हाईप्रोफाइल लाइफ स्टाइल के नाम पर झांसे में लेकर देह व्यापार में धकेलता होगा। पुलिस ने रैकेट की मास्टरमाइंड अमरीन उर्फ माहिरा, उसके मुस्लिम प्रेमी चंदन यादव और कथित बहन आफरीन को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। पुलिस इस गिरोह में शामिल तीन अन्य आरोपी बिलाल, यासिर और चानू की तलाश कर रही है। फिलहाल दो युवतियों ने एक साथ मामला दर्ज कराया है, जो मूलत: छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं।

    Share:

  • इंदौर को शराब से 2104 करोड़ कमाने का लक्ष्य

    Wed Feb 25 , 2026
    पिछले साल 1753 करोड़ में बिकी थीं जिले की 173 शराब दुकानें, नई नीति में 20 त्न दाम बढ़ाए शराब व्यवसायी पहले ही बढ़ी हुई कीमतों से थे परेशान, अब कीमतें और बढ़ जाने से बढ़ेगी परेशानी इंदौर, विकाससिंह राठौर। मध्यप्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने हाल ही में अपनी नई आबकारी नीति (Excise Policy), […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved