img-fluid

सेल्फी लेने में जरा सी चूक और सीधे झरने में, आंखों के सामने ओझल हुईं 3 लड़कियां

April 10, 2026

अल्लूरी सीताराम। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू में गुरुवार को सेल्फी लेने के लिए झरने में उतरी तीन लड़कियां डूब गईं। पुलिस ने बताया कि एक ही गांव की चार लड़कियां झरने पर घूमने गई थीं तभी उनमें से तीन दुर्घटनावश पानी में गिर गईं और तैरना नहीं जानने के कारण डूब गई। पुलिस ने बताया कि चौथी लड़की बच गई और उसका इलाज चल रहा है।


  • यह घटना अल्लूरी सीताराम राजू स्थित मूलागुम्मी गांव में हुई। वीडियो बनाते समय, तीन लड़कियों की डूबने से मौत हो गई और एक अन्य लड़की घायल हो गई। घायल लड़की की पहचान एस. अंजलि के रूप में हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। तीनों मृत लड़कियों की पहचान तृषा (17), पवित्रा (16) और रत्नकुमारी (16) के रूप में हुई है।

    पुलिस ने बताया कि तैरना नहीं जानने के बावजूद सेल्फी लेने के लिए झरने में उतरीं तीन लड़कियां डूब गईं। लड़कियां वाटरफॉल के पास फोटो और सेल्फी वीडियो ले रही थीं, तभी उनमें से एक लड़की पानी में गिर गई। उसे बचाने के लिए दोनों लड़कियां उसके पास गईं। देखते ही देखते तीनों आंखों से ओझल हो गईं।

    हालांकि आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक तेज धारा उन्हें बहा ले गई। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित होने के कारण सभी लड़कियां झरने पर घूमने गई थीं। पुलिस ने कानून की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    Share:

  • पकी-पकाई फसल पर फिरा पानी! बेमौसम बारिश ने 2.49 लाख हेक्टेयर में मचाई तबाही

    Fri Apr 10 , 2026
    नई दिल्ली। देश के किसानों के लिए एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। अप्रैल के पहले हफ्ते में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब तक करीब 2.49 लाख हेक्टेयर में फसल बर्बाद हो चुकी है, जिसमें सबसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved