भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बोलीं… आदिवासियों के लिए घातक है जयस

  • उमा भारती के शराबबंदी अभियान में साथ देंगी

भोपाल। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने जयस आदिवासी युवा शक्ति (जयस) को आदिवासियों के लिए घातक संगठन बताया है। भोपाल में गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- कांग्रेस ने विघटन का काम किया है। जयस आदिवासियों और वनवासियों के लिए हितकारी नहीं है। अगर उसके अंदर देखा जाए, तो जयस घातक संगठन है। जिस प्रकार से कांग्रेस उसका साथ लेती रही है। कांग्रेस को जब ये लगा कि ये सब ओपन हो रहा है। जब जयस के लोगों को समझ आ गया, तो वे उन्होंने अपना फैसला ले लिया होगा।


कांग्रेस के लिए राम थे ही नहीं। कांग्रेस की नजर में तो राम थे ही नहीं, उन्होंने तो राम को काल्पनिक बता दिया था। अब कांग्रेस को राहुल में राम दिखने लगे। मैं कहती हूं हर व्यक्ति में राम हैं। अगर राहुल भारत में रह रहे हैं, तो राहुल में भी राम हैं। राम उनके अंदर समाए हैं, ये पहचान जाएं, वो कांग्रेस के लिए अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती द्वारा चलाए जा रहे शराबबंदी के अभियान को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- मैं शराबबंदी के लिए उमा दीदी की बात का समर्थन करती हूं। मेरी पार्टी की नेता हैं। पूर्व में मुख्यमंत्री रही हैं। वो समाज के हित में अच्छा सोच रही हैं कि शराबबंदी होना ही चाहिए।

Share:

Next Post

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने त्याग दिए जूते-चप्पल

Fri Oct 21 , 2022
हाथ जोड़कर जनता से माफी मांगी भोपाल। कभी नाले में उतरकर सफाई करने वाले तो कभी अपने हाथों से टॉयलेट सीट की सफाई करने वाले, कभी खुद ही गिरा हुआ इलेक्ट्रिक पोल उठाकर जोडऩे की कोशिश करने वाले मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर हमेशा अपने अलग अंदाज के चलते सुर्खियों में […]