
दार्जिलिंग। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में, संदक फू हिमालय पर्वत शृंखला पर पांच दिवस 100 किमी की स्टेज रेस दिनांक 9 नवंबर से 13 नवंबर 2025 में अयोजित की गई, जिसने 8 देशो के प्रतिभागियों ने भाग लिया। धावक महेश खुराना जो पेशे से न्यू मार्केट में व्यवसाई है, ने इस प्रतिस्पर्धा में पुरुष वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर भोपाल का नाम रोशन किया। संदक फु पर्वत श्रंखला, 12000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जहां अत्याधिक ठंड और कम ऑक्सीजन की मात्रा रहती है, ऐसी विषम परिस्थितियों में कच्चे पक्के रास्ते पर दौडना अपने आप में रोमांचक अनुभव है।

पहले दिन, रेस की शुरूआत मनेभंजंग नमक गांव से हुई। इस दिन 7000 फीट ऊँचाई से शुरू करके 12000 फीट ऊँचाई पर पहुंचना था, जिसमें 21 किमी का सफर पूरा किया। पांच दिवस की इस दौड़ प्रतियोगिता में, महेश खुराना ने 100 किमी दौड़ने के लिए कुल 18 घंटे 45 मिनट का समय लिया, पुरुष वर्ग में पोडियम फिनिश करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर देश और भोपाल (मध्य प्रदेश) का नाम रोशन किया।

100 किमी की फिनिश लाइन पर स्थानिय स्कूल के नन्हे बच्चे,धावको का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजुद थे। महेश खुराना ने तिरंगे झंडे को अपने कंधो पर लेकर रेस पूरी की। महेश खुराना, इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाले भोपाल से प्रथम धावक है। उनकी इस उपलब्धि पर भोपाल के जी.पी.बी.आर.ए ग्रुप., न्यू गोल्फर ग्रुप और ट्राइजी ग्रुप ने भी सम्मानित किया

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved