
इन्दौर। भूमाफिया अरुण डागरिया से कल रात तेजाजी नगर पुलिस ने लंबी पूछताछ की। इस दौरान उसने स्वीकारा कि उसने सेटेलाइट कालोनी तो काटी थी, लेकिन वहां विकास नहीं कर पाया। कुछ लोगों को रजिस्ट्री की थी, लेकिन परेशान हो गया। थाना प्रभारी आरएन भदौरिया ने बताया कि पूछताछ में डागरिया ने कुछ और अहम जानकारी दी है, जिसकी तस्दीक की जा रही है। बताया जा रहा है कि ऐसे दर्जनों लोग है, जिनसे पैसे लेकर डागरिया ने उनके साथ जालसाजी की। डागरिया के कारनामों की लिस्ट देखें तो तेजाजी नगर के अलावा लसुडिय़ा, तुकोगंज थाने में भी उसकी शिकायतें दर्ज है। इन सब मामलों में उसकी रिमांड ली जाएगी और उससे पूछताछ कर उसके खिलाफ सबूत जुटाकर चालान पेश किया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved