
मुंबई। विरार में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती (Dr. BR Ambedkar Jayant) की पूर्व शाम एक जुलूस में एक बड़ा हादसा हो गया है, जुलूस के दौरान झंडा बिजली के तार (electrical wire) से छू जाने के कारण दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये घटना विरार ईस्ट कारगिल नगर में हुई है। घायलों का मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में इलाज चल रहा है।
5 लोगों की हालत नाजुक
डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती जुलूस की पूर्व संध्या पर लौटते समय एक लोहे के झंडे का पाइप बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराकर। इसमें कुछ लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। 5 लोगों की हालत गंभीर है। उनका मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में इलाज चल रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved