बड़ी खबर

बवाना में हुआ बड़ा हादसा, राजीव रतन आवासीय योजना के फ्लैट गिरे, 2 घायल, चार की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के बवाना (Delhi’s Bawana) में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर बने राजीव रतन आवास योजना (Rajiv Ratan Awas Yojana) के कुछ फ्लैट शुक्रवार दोपहर अचानक भरभरा कर गिर पड़े। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दमकल विभाग (police fire department) एवं स्थानीय लोग मलबा हटाने के काम में जुटे हुए हैं। जिन चार की मौत हुई है उनमें रुकैया खातून, शहजाद, एक 12 साल की लड़की अफरीन और दानिश शामिल हैं। इसके साथ ही 2 घायल भी हैं, जिनको अस्पताल (Hospital) में भर्ती करवाया गया है। घायलों के नाम फातिमा और शहनाज है।

राजीव रतन आवास योजना के तहत बने 10 से 15 फ्लैट अचानक धराशाई हो गए, जिनमें कई लोग दो से तीन लोग अभी भी दबे होने की आशंका है। 2 लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन (rescue operation) जारी है। इन फ्लैट्स को अभी तक आवंटित नहीं किया गया था, यहां पर कुछ लोग मवेशी चराने के लिए आए हुए थे। अचानक से कुछ मवेशी और इंसान (cattle and humans) इस बिल्डिंग के नीचे दब गए, जिन्हें निकालने का काम लगातार जारी है। शुक्रवार दोपहर बाद 2:45 बजे नरेला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली जल बोर्ड के पास एक बिल्डिंग ढह गई है, जिसमें 4-5 लोग और बच्चों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।


थाना नरेला पुलिस (Thana Narela Police) जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि यहां पर गिरे फ्लैट्स राजीव रतन आवास का हिस्सा हैं, जिसमें लगभग 300-400 फ्लैट हैं। पुलिस द्वारा तीन JCB और एक Hydra और दो एंबुलेंस की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। रेस्क्यू की गई दो महिलाओं फातिमा पुत्री जुबेर, निवासी E-220 जेजे कॉलोनी बवाना दिल्ली और शहनाज पुत्री कलाम खान, निवासी बी-989 जेजे कॉलोनी बवाना को इलाज के लिए पूठ खुर्द स्थित एमवी अस्पताल (MV Hospital) में भेजा गया है। हालांकि, एक अन्य महिला रुकैया खातून, निवासी-2220 जेजे कॉलोनी बवाना दिल्ली और शहनाज (9 साल) पुत्री अफरीना और 2-3 अन्य लोगों के अब भी मलबे के नीचे दबे होने की संभावना है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दोनों महिलाएं खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

डीसीपी आउटर-नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट बृजेंद्र यादव (DCP Outer-North District Brijendra Yadav) ने बताया कि बवाना की जे.जे. कॉलोनी (JJ colony) में एक पुरानी इमारत का एक हिस्सा गिरने से कम से कम छह लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका थी। छह लोगों में से तीन को निकाल लिया गया है। बचाव अभियान जारी है। ऐसा की एक हादसा गुरुवार रात दिल्ली से सटे गुरुग्राम (Gurugram adjacent to Delhi) में भी देखने को मिला था, जहां एक पॉश सोसाइटी की बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई थी। वहां पर अब भी राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं। हरियाणा ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share:

Next Post

यूक्रेन की सीमा पर रूस ने किया और सैनिकों को इकट्ठा, किसी भी समय हो सकता है अटैक

Fri Feb 11 , 2022
मेलबर्न। यूक्रेन पर रूस (Russia on Ukraine) कभी भी हमला कर सकता है, यह आशंका बढ़ गई है। युद्ध रोकने के लिए चार देशों के बीच चल रही बातचीत भी बेनतीजा खत्म हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति (us President) ने यूक्रेन से अमेरिकी लोगों को निकलने के लिए कहा है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी […]