
इंदौर। मक्सी-उज्जैन रोड (Maxi-Ujjain Road) पर आज सुबह एक बस (Bus) रोड पर खड़े ट्राले में जा घुसी। हादसे में तीन बस यात्रियों की मौत हो गई। 15 से ज्यादा घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए उज्जैन (Ujjain ) ले जाया गया है। बस माधवगढ़ से अहमदाबाद जा रही थी। तीनों मृतकों में एक ही परिवार की दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।
मक्सी पुलिस के अनुसार हादसे की सूचना सुबह करीब 5 बजे मिली थी। मौके पर पहुंचे तो शारदा ट्रेवल्स की बस यूपी 75 एटी 4799 ट्राले में घुसी हुई थी। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया था। कुछ घायल बाहर सड़क पर पड़े थे, जबकि ज्यादातर बस के भीतर थे। कुछ यात्री उन्हें बाहर निकाल रहे, तो कुछ अपना सामान समेट रहे थे। बस कानपुर से अहमदाबाद जा रही थी।
हादसे में घायल हुए एक युवक ने बताया कि अचानक से जोर का झटका लगा। मैं कुछ समझ पता, इसके पहले बाहर गिर गया और बेहोश हो गया। गांव के ही लोग जो बस में सफर कर रहे थे, उन्होंने पानी डाला तो मुझे होश आया। सामने भाई लहूलुहान पड़ा था। उसे एम्बुलेंस लेकर चली गई। साइड में बहू और पत्नी घायल पड़ी हुई थीं। यह देखकर मैं फिर से बेहोश हो गया। पुलिसवालों ने फिर से पानी डालकर उठाया। बस में 60 से 70 लोग सवार रहे होंगे। ड्राइवर काफी तेजी से बस को दौड़ा रहा था। रात का समय था, इसलिए सभी सो रहे थे। अचानक से जोर का झटका लगा तो मेरी आंख खुली तो देखा बस एक ट्राले से टकरा गई थी। आंखों के सामने अंधेरा सा छा गया। बस ड्राइवर की लापरवाही से ये हादसा हुआ है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved