img-fluid

अमित शाह के एडिटेड वीडियो केस में बड़ी कार्रवाई, गुजरात पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

April 30, 2024

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के फर्जी वीडियो मामले (Fake Video) में अहमदाबाद (Ahmedabad) क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच (Crime Branch)  ने कांग्रेस विधायक (Congress MLA) जिग्नेश मेवाणी (Jignesh Mevani) के PA सतीश वंसोला समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। दूसरा व्यक्ति आम आदमी पार्टी (APP) का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।


इस संबंध में साइबर क्राइम डीसीपी लवीना सिन्हा ने कहा कि इन दोनों आरोपियों ने पालनपुर और लिंकेडा के एक जागरूकता फैलाने वाले वीडियो को एडिट किया था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये दोनों आरोपी का संबंध राजनीतिक पार्टियों से है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वीडियो कहां से लिया गया और इसे किसने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि एडिटिंग किसने की। सतीश वंसोला ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर साझा किया। आरबी बारिया ने अपने फेसबुक हैंडल से वीडियो भी वायरल किया। कल पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। यह वीडियो संपादक के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच चल रही है। तेलंगाना की एक बैठक का वीडियो मिला है।

महाराष्ट्र कांग्रेस (युवा) के सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ मामला दर्ज
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के डीपफेक वीडियो साझा करने के आरोप में महाराष्ट्र कांग्रेस (युवा) के सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में मुंबई बीजेपी नेता प्रतीक करपे ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल सोशल मीडिया पर अमित शाह का भाषण देने वाला एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ जो फर्जी था।

Share:

  • Prajwal Revanna: यौन शोषण मामले में सांसद प्रज्वल रेवन्ना को JDS ने किया निलंबित

    Tue Apr 30 , 2024
    वीडियो क्लिप और पेन ड्राइव की जांच कर रही SIT कर्नाटक। कर्नाटक में जनता दल (सेक्युलर) (JDS) ने मंगलवार को हासन (Hassan) के सांसद (MP) प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) को निलंबित (suspends) कर दिया और उनके खिलाफ कई महिलाओं द्वारा लगाए गए यौन शोषण (sexual harassment) के आरोपों पर उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved