
नई दिल्ली. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से आज बड़ा ऐलान किया गया. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि उत्तराखंड में AAP की सरकार बनने के बाद आम लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी. केजरीवाल ने वादा किया कि उत्तराखंड में सरकार बनने के बाद पुराने सारे बिल माफ कर दिए जाएंगे. आप की सरकार लोगों को 24 घंटे फ्री बिजली देगी. साथ ही किसानों को भी मुफ्त बिजली दी जाएगी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved