
इंदौर (Indore)। मध्य प्रदेश में आज बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी से नाराजगी के बाद दूसरे दल का दामन थाम लिया है। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) के समर्थक उमराव सिंह मौर्य (Umrao Singh Maurya) और राजेंद्र पटेल ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर कांग्रेस ज्वाईन कर ली है।
विधायक विशाल पटेल के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व अध्यक्ष इंदौर दुग्ध संघ एवं पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष, देपालपुर उमराव सिंह मौर्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कलोता समाज के वरिष्ठ साथी राजेंद्र पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश की उपस्थिति में बीजेपी छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved