
इन्दौर। अमेरिका-इजरायल (US-Israel) और ईरान (Iran) के मध्य चल रहे युद्ध के बीच यूएई (UAE) में फंसे इंदौर (Indore) सहित प्रदेश के लोगों को बड़ा झटका लगा है। 28 फरवरी से निरस्त चल रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-इंदौर-शारजाह फ्लाइट को कंपनी ने 22 मार्च तक के लिए निरस्त कर दिया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट से भी इस फ्लाइट को हटा दिया है। इसके चलते वहां फंसे यात्रियों को दूसरे शहरों से होकर आना पड़ेगा।
शुरुआत में कहा गया था कि शारजाह एयरपोर्ट बंद होने के चलते इस फ्लाइट को बंद किया गया है, लेकिन अब शारजाह एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन शुरू हो जाने के बाद भी कंपनी ने इसका संचालन शुरू नहीं किया है, जबकि कई यात्रियों ने पहले 12 से 15 हजार में शारजाह से इंदौर के लिए टिकट बुक किए थे। अब इस फ्लाइट के बंद हो जाने के कारण जब दुबई या अन्य शहरों से भारत के प्रमुख शहरों तक आने वाली उड़ानों में टिकट तलाश कर रहे हैं तो इनकी कीमत 80 हजार से लेकर 1 लाख तक पड़ रही है।
23 से बुकिंग खोली… इसका भी भरोसा नहीं
कंपनी ने 22 मार्च तक की फ्लाइट को सिस्टम से हटा दिया है और अब 23 मार्च से बुकिंग की जा रही है, लेकिन अब भी भरोसा करना मुश्किल हो रहा है कि 23 से भी फ्लाइट चलेगी या नहीं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved