img-fluid

Big Boss 14 : Arshi Khan से पंगा लेकर बुरा फंसे Vikas Gupta, जल्द कानूनी कार्रवाई करेगा अर्शी का परिवार

January 29, 2021

मुंबई। ‘बिग बॉस 11’ (Big Boss 11) में शो के मास्टरमाइंड माने जानेवाले विकास गुप्ता (Vikas Gupta) का इस बार ‘बिग बॉस 14’ में एक अलग चेहरा देखने को मिल रहा है। पिछली बार गेम में अपनी मजेदार स्ट्रैटिजी से दर्शकों का दिल जीतने वाले विकास गुप्ता इस बार अपनी फैमिली, फ्रेंड्स और पर्सनल इशूज़ पर नैशनल टेलिविजन पर खुलकर बातें करते नजर आ रहे हैं। मामला कुछ ऐसा बढ़ चुका है कि अब कहा जा रहा है कि अर्शी खान की फैमिली विकास गुप्ता के खिलाफ लीगल ऐक्शन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ARSHI KHAN AK (@arshikofficial)

बॉलिवुड लाइफ से बातचीत में अर्शी खान के फ्रेंड Flynn Remedios ने बताया है कि उनकी फैमिली मानहानि को लेकर विकास गुप्ता और उनकी मां शारदा को कारण बताओ नोटिस भेजने की प्लानिंग कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि फैमिली ने इसके लिए एक वकील से सम्पर्क भी किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ARSHI KHAN AK (@arshikofficial)

फ्लिन ने बताया कि अर्शी की फैमिली इस बात से खफा है कि विकास ने उनपर ब्लैकमेल का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि अर्शी की फैमिली भोपाल से है और उन्हें नहीं पता कि इस मामले में ऐक्शन कैसे लिया जाए। यहां बता दें कि शो के दौरान विकास के इन सभी आरोपों को अर्शी नकार चुकी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikas Gupta (@lostboyjourney)

विकास ने बताया था कि अर्शी उन्हें मीटू मामले में फंसाने की धमकियां दे चुकी हैं। यहां याद दिला दें कि बिग बॉस 11 के बाद से ही अर्शी खान और विकास गुप्ता अच्छे दोस्त बन गए थे। इनकी दोस्ती इतनी अच्छी थी कि इनका एक-दूसरे के परिवार में भी इन्वॉल्वमेंट था। रिपोर्ट के मुताबिक विकास की मां की अर्शी से अच्छी बातचीत है और उन्होंने अर्शी को फोन पर कहा था कि विकास उन्हें परेशान कर रहा है। इसके बाद से अब ‘बिग बॉस 14’ में अर्शी ने विकास को ताना मारा और कई मौकों पर वह सबके सामने सच बताने की भी धमकी दे चुकी हैं।

Share:

  • महात्मा गांधी और उनकी वैश्विक मानव दृष्टि

    Fri Jan 29 , 2021
    महात्मा गांधी पुण्यतिथि (30 जनवरी) पर विशेष – गिरीश्वर मिश्र महात्मा गांधी सारी मानवता के लिए एक सार्वभौमिक सामाजिक सिद्धांत में विश्वास करते थे और सबके कल्याण के बारे सोचते थे। सभ्यता के बारे में उनकी सोच सांस्कृतिक भिन्नताओं के पार जाती है। इसलिए उनके विचारों में ‘पूर्व’ और ‘पश्चिम’ एक-दूसरे के करीब और अक्सर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved