खेल बड़ी खबर

Big Breaking : सौरव गांगुली की तबियत फिर खराब, अस्‍पताल में हुए भर्ती

नई दिल्‍ली। बीसीसीआई अध्‍यक्ष सौरव गांगुली की फिर से तबियत बिगड़ गई है और उन्‍हें अपोलो अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद बुधवार को उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया। बीते दिनों हल्‍का दिल का दौरा पड़ने के कारण भी वह कुछ दिन अस्‍पताल में भर्ती थे।

2 जनवरी को सीने में दर्द के बाद उन्‍हें कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वह 6 दिन रहे और 7 जनवरी को उन्‍हें छुट्टी दी गई थी। पिछली बार जिम में वर्कआउट करते हुए हार्ट अटैक आया था और एंजियोप्लास्टी से गुजरना पड़ा। बीसीसीआई अध्‍यक्ष को एक स्टेंट लगाया गया था। पिछले बार जिस अस्पताल में गांगुली भर्ती थे, वहां के डॉक्टरों ने बताया कि गांगुली के तीन धमनियों में ब्लॉकेज पाया गया। इनमें से एक धमनी 90 फीसदी तक ब्लॉक थी।

Share:

Next Post

आईपीएल 2021 संस्करण के लिए players की नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में

Wed Jan 27 , 2021
चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में होगी। आईपीएल के आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट किया गया,”अलर्ट: आईपीएल 2021, 18 फरवरी को प्लेयर ऑक्शन। वेन्यू: चेन्नई।” इस बार की नीलामी में स्टीव स्मिथ और.ग्लेन मैक्सवेल जैसे दिग्जग की बोली लगने वाली है। स्मिथ को राजस्थान रॉयल्स […]