img-fluid

ऋतिक रोशन की ‘Krrish 4’ को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, धमाकेदार ट्विस्ट्स के साथ नए कलाकारों की होगी एंट्री

August 17, 2022


मुंबई। बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के लिए ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां अभिनेता अपनी निजी जिंदगी की एक नए सिरे से शुरुआत कर रहे हैं, वहीं वह अपने वर्कफ्रंट पर भी पूरा फोकस कर रहे हैं। वह एक तरफ अपनी फिल्म ‘विक्रम वेधा’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं, दूसरी तरफ ऋतिक अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी फिल्म ‘कृष’ के अगले पार्ट को लेकर भी खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। पिछले साल हुई फिल्म की घोषणा के बाद से यह लगातार चर्चा में बनी हुई है। सिनेमप्रेमी इसके बारे में हर चीज जानने के लिए काफी उत्सुक हैं और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। ऐसे में ‘कृष 4’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जिसे सुनने के बाद इसके प्रशंसक काफी खुश हो जाएंगे।

कहानी को लेकर आया नया अपडेट
अपनी फिल्मों को लेकर आए दिन चर्चाओं में बने हुए ऋतिक रोशन की बहुप्रीक्षित फिल्म ‘कृष 4’ की कहानी को लेकर एक बहुत बड़ा और इंटरेस्टिंग अपडेट सामने आ रहा है। दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ‘कृष 4 की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां पर फिल्म कृष 3 का अंत हुआ था। फ्रेंचाइजी का यह चौथा पार्ट कृष 3 की कहानी को आगे जरूर लेकर जाएगा, लेकिन इसमें नए कैरेक्टर्स होंगे। इतना ही नहीं इस फिल्म की कहानी में पहले से ज्यादा रोमांचक ट्विस्ट्स दिखाए जाएंगे।’


  • स्क्रिप्ट के बाद होगी शूटिंग की प्लानिंग
    ‘कृष 4’ के प्लॉट को समझाने के साथ-साथ रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि निर्देशक राकेश रोशन इन दिनों फिल्म की स्क्रिप्ट पर तेजी से काम कर रहे हैं। वर्तमान समय में वह फिल्म के अहम हिस्सों की स्क्रिप्ट लिखने में व्यस्त हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट को फाइनल टच देने के बाद ही इसकी कास्टिंग पर काम शुरू किया जाएगा। इतना ही नहीं ‘कृष 4’ में ऐसे-ऐसे एक्शन सीन्स होने वाले हैं, जो पहले कभी भी किसी ने नहीं देखे होंगे। ऋतिक रोशन ने साल 2006 में आई ‘कृष’ के 15 साल पूरे होने की खुशी में सोशल मीडिया के जरिए ‘कृष 4’ का एलान किया था। एलान करने के लिए अभिनेता ने फैंस के साथ एक वीडियो भी साझा किया था।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

    ‘कोई मिल गया’ से शुरू हुआ था सफर
    बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशक और ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने ‘कृष’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म ‘कोई मिल गया’ से की थी। इस फिल्म ने लोगों के दिलों में एक ऐसी जगह बनाई, जो आज भी कोई नहीं मिटा सका। इसके बाद तीन साल बाद फिल्म ‘कृष’ और साल 2013 में ‘कृष 3’ को पर्दे पर उतारा गया। दोनों ही फिल्में सुपरहिट साबित हुई थी। अब देखना होगा की दर्शक फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट और अपने देसी सुपरहीरो ‘कृष’ को कितना प्यार देते हैं।

    Share:

  • सुकेश चंद्रशेखर मामले में ED ने Jacqueline Fernandez को बनाया आरोपी, एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ीं

    Wed Aug 17 , 2022
    मुंबई। सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर चार्जशीट में जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी के रूप में नामित किया गया है। अभिनेत्री को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है क्योंकि अदालत ने अभी चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लिया है, हालांकि उन्हें देश के बाहर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved