img-fluid

CM मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, मंच की सीढ़ियां टूटीं

March 19, 2025

अशोकनगर। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव (CM Mohan Yadav) रंगपंचमी के अवसर पर बुधवार को अशोकनगर (Ashoknagar) स्थित मां जानकी धाम करीला पहुंचे, यहां मीडिया से बातचीत के दौरान सीढ़ी टूट गई। जिस पर खड़े सीएम और अन्य लोग अचानक लडखड़ा गए। वहां पर मौके पर मौजूद कार्यकर्ता और अधिकारियों ने सीएम को संभाला।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने माता जानकी के दर्शन किए। इसके बाद दर्शन करने के लिए रेलिंग से निकल रहे श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की। इस दौरान सीएम सीढ़ीयों से उतर कर जा रहे थे। तभी वह नीचे पहुंचकर मीडिया से चर्चा करने लगे। इस दौरान अचानक से सीढ़ियां टूट गईं। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। सीढ़ियों पर अधिक लोग खड़े थे, अधिक वजन होने से यह हादसा हुआ।


इसके बाद करीला मंदिर के सामने बने मंच पर सभी लोग पहुंचे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने सीएम के सामने माता जानकी धाम को करीला लोक बनाने, यहां बड़ी होटल खुलवाने सहित अन्य व्यवस्थाओं की मांग रखी। साथ ही करीला मंदिर क्षेत्र में शराब की बिक्री पर रोक लगाने की भी मांग की। सीएम ने भी अपने संबोधन में व्यवस्थाएं करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मेले के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की थी, जो दे दिए गए। इसके बाद सीएम डॉ. यादव ने करीला मेले के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

बता दें कि धाम में रंगपंचमी पर तीन दिवसीय मेला चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव करीला पहुंचे। वह माता जानकी के दर्शन और पूजन कर सभा को संबोधित कर रहे थे। करीला धाम स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत कमिश्नर मनोज कुमार खत्री, आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन ने किया। वह कार्यक्रम में एक घंटे तक रुकने के बाद इंदौर के लिए रवाना हो गए थे।

Share:

  • महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म

    Wed Mar 19 , 2025
    धमतरी: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के धमतरी (Dhamtari) में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है, जिससे पूरा परिवार खुशी से झूम उठा. चारों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं, जिसमें तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल है. मामला धमतरी जिले के कौहा बाहरा गांव का बताया जा रहा है, यहां रहने वाली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved