img-fluid

IPL Auction: नीलामी में चारू शर्मा से हुई बड़ी गलती, खलील अहमद पर मुंबई ने लगाई बोली लेकिन दिल्ली को बेच दिया खिलाड़ी

February 16, 2022

नई दिल्ली। आईपीएल ऑक्शन 2022 (IPL Auction 2022) में ह्यू एडमीड्स (Hue Edmids) को नीलामीकार्ती (auctioneer) के रूप में शामिल किया गया था, लेकिन कुछ खिलाड़ियों की नीलामी कराने के बाद ही वे बेहोश होकर गिर गए थे। इसके बाद आनन-फानन में चारू शर्मा (Charu Sharma) को बुलाया गया था और उन्होंने बाकी खिलाड़ियों की नीलामी कराई। चारू नीलामी के लिए बिलकुल तैयार नहीं थे और उनसे गलती होने की संभावना बहुत ज्यादा थी। नीलामी के दौरान हुआ भी ऐसा ही।

चारू ने खलील अहमद (Khaleel Ahmed) को 5.25 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स को बेच दिया, जबकि इस कीमत पर उन्हें मुंबई की टीम में जाना चाहिए था। चारू की गलती का वीडियो सोशल मीडिया (video social media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि चारू की गलती के चलते मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को नुकसान हुआ है। इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दो रहे हैं।


  • क्या है पूरा मामला?
    भारत के तेज गेंदबाज खलील अहमद को खरीदने के लिए मुंबई और दिल्ली के बीच रेस चल रही थी। मुंबई इंडियंस ने खलील पर 5.25 करोड़ की बोली लगाई थी। इसके बाद चारू ने दिल्ली से पूछा कि क्या वह 5.50 करोड़ की बोली लगाना चाहेंगे। दिल्ली के किरण कुमार ग्रांधी ने पहले बोली लगाने के लिए पैडल उठाया, लेकिन तुरत उसे नीचे कर लिया। यहीं पर चारू भूल गए कि मुंबई ने खलील पर कितनी बोली लगाई है।

    यहां से उन्होंने यह बोलना शुरू कर दिया कि दिल्ली ने खलील पर 5.25 करोड़ की बोली लगाई है। अब उन्होंने मुंबई से पूछा कि क्या वे खलील पर 5.50 करोड़ की बोली लगाना चाहेंगे। मुंबई ने ऐसा करने से मना कर दिया और खलील अहमद 5.25 करोड़ में दिल्ली की टीम में शामिल हो गए, जबकि मुंबई ने इस कीमत पर उन्हें खरीदने के लिए बोली लगाई थी।

    Share:

  • बप्पी लाहिड़ी क्‍यों पहनते थे इतना सारा सोना, जानिए इसका संबंध

    Wed Feb 16 , 2022
    मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) (69) का निधन हो गया। लोगों को डिस्को म्यूजिक (disco music) के लिए दीवाना बनाने वाले बप्पी लाहिड़ी ने मंगलवार रात 11 बजे जुहू स्थित क्रिटी केयर अस्पताल में आखिरी सांस ली । वह अपनी आवाज के अलावा भारी भरकम सोने (Gold) के गहने पहनने के कारण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved