बड़ी खबर

मराठा समुदाय को आरक्षण देने की बात पर सामने आया डिप्टी CM फडणवीस का बड़ा बयान, कही ये बात

मुंबई। मराठा समुदाय को आरक्षण देने की बात पर डिप्टी CM फडणवीस का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बहुत स्पष्ट रूप से बता दिया है कि वह मराठा समुदाय को आरक्षण देंगे। हम सभी मुख्यमंत्री का समर्थन करते हैं। राज्य सरकार आरक्षण के लिए प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा, ‘अजित दादा ने क्या कहा इसकी मुझे जानकारी नहीं है। लेकिन ओबीसी गणना में सरकार की भूमिका पहले ही स्पष्ट हो चुकी है। सरकार ने कभी इसका खंडन नहीं किया। यह पद्धति का प्रश्न है। जैसा कि बिहार में हुआ है। ऐसी कठिनाइयां उत्पन्न न हों, इसका ध्यान रखा जाना चाहिए।’

पिछड़ा वर्ग आयोग का पुनर्गठन करने की मांग पर फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री इस संबंध में उचित निर्णय लेंगे। जरूरत पड़ी तो पुनर्गठन भी किया जायेगा। अगर कोई रिक्तियां हैं, तो उसे भी पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरक्षण बहुत गंभीर मुद्दा है। पूर्व में हमारी सरकार ने आरक्षण दिया था। इसे हाई कोर्ट में बरकरार रखा गया।


जब तक हमारी सरकार थी, सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर रोक नहीं लगाई। उसके बाद जो हुआ उसकी राजनीति में हम नहीं जाना चाहते। कल मुख्यमंत्री ने बहुत स्पष्ट रूप से अपनी प्रतिबद्धता बता दी है कि वह मराठा समुदाय को आरक्षण देंगे। हम सभी मुख्यमंत्री का समर्थन करते हैं। राज्य सरकार आरक्षण के लिए प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि जब संविधान, न्यायपालिका सम्मलित हो तो सोच-समझकर फैसला लेना पड़ता है। आज जल्दबाजी में फैसला लिया गया, अदालत में टिकेगा नहीं। तो फिर उस पर टीका-टिप्पणी होगी कि आपने समाज को मूर्ख बनाने का निर्णय लिया है। इसलिए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम स्थायी निर्णय लेंगे।

Share:

Next Post

दशहरे के दिन इन दो पौधों की पूजा करने से टल जाएगी हर बुरी बला, माँ लक्ष्मी करेंगी धन वर्षा

Mon Oct 23 , 2023
डेस्क। कल जीत के प्रतीक ‘दशहरे’ का त्योहार मनाया जायेगा। पुराणों के अनुसार रावण पर भगवान श्री राम की जीत के उपलक्ष्य में विजयदशमी का ये त्योहार मनाया जाता है। विजयदशमी के दिन अपराजिता और शमी के पौधों का पूजा करने का विधान है। आज अपराजिता की पूजा से सालभर तक कार्यों में जीत हासिल […]