बड़ी खबर

मूसेवाला मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, गोली चलाने वाले 2 शूटर गिरफ्तार


नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की सनसनीखेज हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शूटरों के एक मॉड्यूल हेड समेत दो मुख्य शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं।


जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी वही शूटर हैं जिन्होंने मूसेवाला पर गोलियां चलाई थीं। बताया जा रहा है कि यह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए थे और इनका आपराधिक इतिहास है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी, जो कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े थे।

Share:

Next Post

सत्याग्रह मंच पर बिगड़े कांग्रेस नेता के बोल, कहा- हिटलर की मौत मरेगा मोदी

Mon Jun 20 , 2022
नई दिल्ली। अग्निपथ योजना और राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर आक्रोशित कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने जंतर-मंतर पर ‘सत्याग्रह के मंच से पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी कर दी है। झारखंड से आने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने हिटलर की तुलना करते हुए मर्यादा लांघ दी। उन्होंने कहा कि पीएम […]