मनोरंजन

Bigg Boss 17: सलमान के शो से बाहर हुईं आयशा खान

मुंबई (Mumbai) ! Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में बीते रोज फैमिली वीक में काफी तमाशा देखने को मिला है। शो पर ऑडियंस आई थी, जिनके सामने ही कंटेस्टेंट को लाइव परफॉर्मेंस देनी थी। इसके बाद जनता के वोटों के आधार पर एविक्शन की प्रक्रिया हुई, जिसमें आयशा खान को आउट कर दिया गया। इस वीक आयशा के साथ ईशा मालवीय को भी आउट कर दिया गया। शो के डबल एविक्शन से सभी काफी हैरान थे। ऐसे में अब आयशा का एविक्शन वीडियो सामने आ चुका है। आयशा ने जाते-जाते भी मुनव्वर संग अपनी दुश्मनी को जारी रखा।



आयशा के एविक्शन से अंकिता का हुआ बुरा हाल
आयशा खान को जनता की वोटिंग के आधार पर घर से बेघर कर दिया गया है। इस बार एलिमिनेशन की लिस्ट में आयशा के साथ विकी जैन, अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीय का नाम शामिल था। जैसे ही बिग बॉस ने आयशा को नाम लेते हुए कहा कि शो से आपका सफर अब यही पर खत्म होता है, ये सुनते ही उन्हें काफी बुरा लगा, लेकिन कहीं न कहीं आयशा को इस बात का अंदाजा था कि वो इस वीक आउट हो सकती हैं। आयशा का नाम सुनते ही अंकिता काफी इमोशनल हो जाती हैं। वहीं, विकी आयशा को गले लगाकर उन्हें अपना परिवार बताते हैं। ईशा ने भी आयशा को हग कर उन्हें विदा किया।

मुनव्वर से जाते-जाते कही ये बात
उधर अभिषेक, अरुण और मन्नारा चोपड़ा ने भी आयशा को गले लगाकर विदा किया। मन्नारा ने कहा कि जल्दी ही मिलते हैं तेरी फिल्म के प्रीमियर पर हैदराबाद में। इसके बाद आयशा, मुनव्वर से हाथ मिलाती हैं और कहती हैं, ‘सफर यहीं पर खत्म’। ये सुनकर मुनव्वर का चेहरा उतर जाता है, लेकिन वो खुद पर कंट्रोल करते हुए आयशा को विदा करते हैं।

Share:

Next Post

अंतरिक्ष से कैसा दिखता है अयोध्या का भव्य राम मंदिर? ISRO ने दिखाई शानदार झलक

Sun Jan 21 , 2024
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाया गया है. सोमवार को भव्य श्रीराम मंदिर का उद्घाटन किया जाना है. साथ ही इसी दिन रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी है. इस बीच भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं. सैटेलाइट तस्वीरों में दशरथ […]