मुंबई। बिग बॉस (Bigg Boss 18) से एक नया अपडेट सामने आया है जिसे सुनकर शो के फैंस हैरान हो जाएंगे। शो से अब एक और कंटेस्टेंट बाहर (Contestant Out) हो गया है। जी हां, शो जैसे-जैसे फाइनल की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसमें बड़े ट्विस्ट आ रहे हैं। शो से एक और कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया है। ये मिडवीक एविक्शन हुआ है।
कैसे हुईं आउट
ओमंग फिर शिल्पा को उनके पति का लेटर देते हैं। इसके बाद दूसरा लेटर देते हैं जिसमें बिग बॉस अनाउंस करते हैं कि वह शो से बाहर हो गई हैं। बता दें कि इस हफ्ते शो से बाहर होने के लिए विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, रज दलाल, ईशा सिंह, चुम, अविनाश मिश्रा और शिल्पा एलिमिनेट हुए थे।
बता दें कि हाल ही में शिल्पा की बहन नम्रता शिरोडकर ने उनके सपोर्ट में सोशल मीडिया पर फैंस से खूब वोट्स करने की अपील की थी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी बहन का सफर इतनी जल्द खत्म हो जाएगा।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved