मुंबई। ‘बिग बॉस 18’ (‘Bigg Boss 18’) के वीकेंड का वार पर सलमान खान (Salman Khan) ने घरवालों को एक टास्क दिया। इस टास्क में घर के हर एक सदस्य को उस एक सदस्य का नाम बताना था जिसे उनके हिसाब से ‘बिग बॉस 18’ के खत्म होने के बाद फेम मिलेगा या फिर शेम। सबसे पहले विवियन डीसेना आए। विवियन ने कहा कि उनके हिसाब से ‘बिग बॉस 18’ के खत्म होने के बाद अविनाश मिश्रा को बहुत फेम मिलेगा। इसके बाद ईशा सिंह आईं और उन्होंने रजत दलाल का नाम लिया।
सलमान ने अविनाश को टोकते हुए कहा, “विवियन को मैं बहुत अरसे से जनता हूं। विवियन जैसा है वैसा ही है। वो लगता है। आवाज की वजह से लगता होगा, लेकिन विवियन एरोगेंट नहीं है।” इस पर शिल्पा शिरोडकर ने रिएक्ट करते हुए कहा, “हां! सही बात है। वो न एरोगेंट है और न कभी एरोगेंट था।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved