
मुंबई। ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) का घर इस वक्त जंग का मैदान बना हुआ है। शो में हर दिन नए-नए मुद्दों को लेकर बवाल होता नजर आ रहा है। हर कोई खुद को घर में सुरक्षित रखने के लिए दूसरे को निशाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। रिश्तों और दोस्ती के नाम पर भी अब बिग बॉस हाउस में गेम शुरू हो गया है। वहीं, अब घर में नेहल चुडासमा और बसीर अली के बीच बढ़ती नजदीकियां चर्चा में बनी हुई है। घरवालों ने भी इन दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाया है। इसी बीच अब घर में तीसरे वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री की खबर आ रही है। इस कंटेस्टेंट के आने के बाद घर में जो बवाल मचेगा उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।
अब खुलेंगे नेहल के राज
घर में बचे ये कंटेस्टेंट
बिग बॉस 19 से सबसे पहले नतालिया जानोसजेक और नगमा मिराजकर को बाहर किया गया। उसके बाद आवेज दरबार घर से बाहर हुए। वहीं, बीते दिनों घर से जीशान कादरी भी बाहर हो गए हैं। ऐसे में अब शो में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, बसीर अली, अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, नेहल चुडासमा, अमाल मलिक, आईजी प्रणित मोरे, कुनिका सदानंद, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, शहबाज बदेशा और मालती चाहर बचे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved