img-fluid

बिहार : नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने की डेट हुई फाइनल, सम्राट चौधरी CM की रेस में सबसे आगे

April 09, 2026

पटना. बिहार (Bihar) में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद छोड़ने की तारीख फाइनल हो गए हैं. राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha MP) पद की शपथ लेने के लिए नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली आ रहे हैं. शुक्रवार को सांसद सदस्य पद की शपथ लेंगे और उसके बाद पटना लौटते ही मुख्यमत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. सूबे के सियासी इतिहास में पहली बार बीजेपी (BJP) अपना मुख्यमंत्री बनाने जा रही है, जिसके लिए सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) का नाम रेस में सबसे आगे है.

बिहार में दो दशक तक मुख्यमंत्री रहने के बाद नीतीश कुमार अब दिल्ली की सियासत में हाथ आजमाएंगे. दिल्ली के लिए गुरुवार को दोपहर में पटना से रवाना होंगे और 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्यता की शपथ लेंगे.

सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. पटना में 14 अप्रैल को ही एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. माना जा रहा है कि इस बैठक में ही नीतीश सीएम पद छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं.


  • बिहार में सत्ता परिवर्तन की पठकथा
    बिहार में करीब 2005 के बाद सत्ता परिवर्तन की इबारत लिखी गई है. नीतीश कुमार करीब दो दशक तक मुख्यमंत्री रहे और अब राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद उन्होंने सीएम पद छोड़ने की तैयारी कर ली है. नीतीश कुमार के राइट हैंड माने जाने वाले जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी ने पार्टी की तरफ से पहली बार साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि आगे बिहार की सत्ता को बीजेपी लीड करेगी.

    नीतीश के राज्यसभा सांसद पद की शपथ लेने के दिन ही 10 अप्रैल को दिल्‍ली में बिहार बीजेपी नेताओं की अहम बैठक है. इसमें पीएम मोदी और गृह मंत्री अम‍ित शाह भी शामिल हो सकते हैं. इस बैठक में सरकार गठन की प्रक्रिया पर चर्चा हो सकती है.

    नीतीश कुमार 14 अप्रैल को देंगे इस्तीफा
    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली आएंगे और गुरुवार को राज्यसभा सांसद पद की शपथ लेंगे. इसके अगले दिन शनिवार को यानी 11 अप्रैल को पटना लौट जाएंगे, जिसके बाद सरकार गठन की प्रक्र‍िया होगी. माना जा रहा है कि नीतीश 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्‍तीफा देंगे और 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन हो सकता है.

    नीतीश कुमार दिल्ली से बिहार लौटने के बाद सीएम पद छोड़ देंगे. इसके बाद एनडीए विधानमंडल दल की बैठक की संभावना है और इसी बैठक में वे पद छोड़ने का निर्णय लेंगे. इसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी. माना जा रहा है कि सीएम की रेस में सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लग सकती है.

    शपथ ग्रहण में पीएम मोदी होंगे शामिल
    दिल्ली में 10 अप्रैल को बीजेपी नेताओं के होने वाली बैठक में बिहार के नए सीएम के नाम पर चर्चा हो सकती है.मुख्‍यमंत्री के नाम पर आम सहमत‍ि का प्रयास किया जाएगा. बिहार से इस बैठक में पीएम मोदी और अमित शाह सहित बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिरकत करेंगे, इसके अलावा बिहार प्रदेश अध्‍यक्ष संजय सरावगी, डिप्‍टी सीएम सम्राट चौधरी, व‍िजय कुमार सिन्‍हा समेत अन्‍य सीनियर लीडर शामिल होंगे.

    बिहार में नई सरकार का गठन 14 अप्रैल की शाम या फिर 15 अप्रैल को हो सकता है. माना जा रहा है कि बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं.

    Share:

  • बॉलीवुड के टॉप कमाई करने वाले सितारे, एक नाम सुनकर लगेगा झटका

    Thu Apr 9 , 2026
    नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री (film industry)में बॉक्स ऑफिस(box office) पर कमाई और रिकॉर्ड्स का बड़ा महत्व होता है। कई बड़े सितारे सिर्फ एक्टिंग(acting) ही नहीं, बल्कि कमाई के रिकॉर्ड बनाने में भी अपने नाम दर्ज कराते हैं। 2023 में कुछ ऐसे ही सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने एक साल में फिल्मों से 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved